पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन के पहले ही दौर में हारीं

इस साल लगातार तीसरे टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर जॉली-गायत्री ने सातवीं सीड जोड़ी को चौंकाया बर्मिंघम। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप 2023 टूर्नामेंट में बुधवार को पहले दौर में हारकर बाहर हो गई। वहीं चैपिंयनशिप के दूसरे दिन भारतीय महिला जोड़ी ने बड़ा उलटफेर किया। त्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला ने 7वीं सीड जोड़ी जोंगकोलफान किटीथाराकुल और राविंडा प्रजोंगजाई को शिकस्त दी। दुनिया की नौवें नं.......

बीएससी की छात्राओं ने जीती खो-खो प्रतियोगिता

छात्र वर्ग में फिजिकल एजूकेशन ने मारी बाजी खेलपथ संवाद प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज मैदान पर बुधवार को खो-खो प्रतियोगिता में जोरदार मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में बीएससी की छात्राओं और फिजिकल एजूकेशन सेकेंड ईयर के छात्रों ने खिताबी सफलता हासिल की। खो-खो प्रतियोगिता में सात टीमों ने प्रतिभाग क.......

शायद अपना आखिरी सीजन खेल रहे सुनील छेत्री

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच का बयान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि सुपरस्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री शायद अपना आखिरी सत्र खेल रहे हैं और आगामी महीनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। भारत को अपना अगला बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट अगले साल 12 जनवरी से 10 फरवरी तक कतर में एएफसी एशियाई कप में खेलना है।  38 वर्षीय छेत्री ने पिछले साल क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्.......

ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में प्रणय का जीत से आगाज

चीनी ताइपे के जाइजू वेई वांग को सीधे गेमों में हराया बर्मिंघम। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में जीत के साथ आगाज किया। प्रणय ने चीनी ताइपे के जाइजू वेई वांग को पुरुष एकल के मुकाबले में सीधे गेमों में हरा दिया। विश्व के नौवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने 49 मिनट में यह मुकाबला 21-19, 22-20 से जीतकर दूसरे दौर में जगह बनाई। प्रणय ने वांग के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 5-3 (जीत-हार) कर लिया। केरल के 30 वर्षीय प्रणय दू.......

भारत ने जर्मनी को दी 6-3 से करारी शिकस्त

प्रो हॉकी लीग में टीम इंडिया की बड़ी जीत खेलपथ संवाद राउरकेला। प्रो हॉकी लीग में भारत ने जर्मनी को 6-3 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। यह इस टूर्नामेंट में भारत की जर्मनी पर लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से पराजित किया था। इस जीत के साथ हरमनप्रीत सिंह की टीम सात मैचों में 17 अंकों के साथ प्रो लीग में सर्वोच्च पायदन पर पहुंच गई है। भारतीय टीम गोल औसत के आधार पर स्पेन से आगे है। भारत के लिए जुगराज .......

देश भर में हो रही हरियाणा की खेल नीति की प्रशंसाः अजय गौड़

सीही क्लब का फाइनल में प्रवेश खेलपथ संवाद फरीदाबाद। सांसद खेल महोत्सव के तहत सरूरपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयोजन से सेक्टर-12 ग्राउंड में चल रही हॉकी प्रतियोगिताओं में 34 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शनिवार को मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़ ने शिरकत की और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।  अजय गौड़ ने कहा कि हॉकी खेल भारत का र.......

अंकिता रैना और रुतुजा बेंगलुरु ओपन के सेमीफाइनल में

दोनों के बीच होगी फाइनल के लिए भिड़ंत खेलपथ संवाद बेंगलूरु। भारत की अंकिता रैना और रुतुजा भोसले ने बेंगलुरु में चल रही आईटीएफ महिला ओपन में तीन सेटों तक चले मुकाबले में जीत दर्ज कर एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ (केएसएलटीए) स्टेडियम में चौथी वरीयता प्राप्त अंकिता ने बोस्निया एंड हर्जेगोविना की डिया हेरडजल्स को 6-1, 6-7, 7-5 से हराया। रुतुजा भोसले की बात करें तो उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त ब्रिट.......

सानिया मिर्जा ने किया अलविदा टेनिस

‘खुशी के आंसुओं’ के साथ शानदार यात्रा का समापन खेलपथ संवाद हैदराबाद। भारत की महान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने ‘खुशी के आंसुओं’ के साथ रविवार को एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी शानदार यात्रा का समापन उसी स्थान से किया, जहां से उन्होंने इसकी शुरुआत की थी। सानिया ने लाल बहादुर टेनिस स्टेडियम में प्रदर्शनी मैचों में खेलकर अपने पथ-प्रदर्शक सफर को आखिरकार अलविदा कह दिया जहां उन्होंने करीब दो दशक पहले ऐतिहासिक डब्ल्यूटी.......

दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन होंगे भारतीय हॉकी कोच

हॉकी इंडिया ने की पुरुष टीम के नए कोच की घोषणा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नए कोच की नाम की घोषणा कर दी है। शुक्रवार (तीन मार्च) को हॉकी इंडिया ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारत 10 मार्च से एफआईएच हॉकी प्रो लीग में उतरेगा। उससे पहले फुल्टन के नाम पर मुहर लगी है। 48 वर्षीय कोच के सामने टीम इंडिया को एकजुट करने की चुनौती होगी। वह ग्राहम रीड के इस्तीफे क.......

तेजिंदर पाल सिंह तूर ने जीता स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय थ्रो चैम्पियनशिप में किया कमाल खेलपथ संवाद बेल्लारी। जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर ने बुधवार को बेल्लारी के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में खेली जा रही राष्ट्रीय थ्रो चैम्पियनशिप में गोला फेंक का स्वर्ण जीत लिया। उन्होंने 19.95 मीटर गोला फेंककर पटियाला में बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड 19.94 मीटर को एक सेंटीमीटर से पीछे छोड़ा। हालांकि, उन्होंने 20 मीटर की दूरी नापने की चार बार कोश.......